नगर में रक्षाबंधन की उमंग, बहनों ने बांधी राखी, बहन की रक्षा का लिया संकल्प।
आगर जिले के बड़ोद नगर में रक्षाबंधन का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाई और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
नगर के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही त्यौहार का उत्साह दिखाई दिया। बाजारों में राखी और मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही, वहीं घर-घर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को निभाने की परंपरा भावपूर्ण माहौल में पूरी हुई।
वहीं डग रोड स्थित बहन सिखा नागर ने रक्षाबंधन को लेकर बताया कि में आज सुबह से अपने भाई सचिन नागर का दिन भर से इंतजार कर रही थी जैसे ही वह घर पहुंचे मेरे सब्र का इंतजार खत्म हुआ जब मैने अपने भाई को देखा तो एक अलग अनुभूति हुई, में भावुक हो उठी , यह दृश्य जब भाई ने देखा तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने बताया कि भाई की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता।
नगर के युवा निर्मित आडवाणी,विजय जैन,पवन जैन ने भी बहनों से रखी बंद हुआ कर उपहार दिया।