आगर में शिक्षक दिवस पर कर्मचारियों ने रखा उपवास, पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज !
आगर। पुरानी पेंशन बहाली संघ के राष्ट्रीय एवं प्रदेशव्यापी आह्वान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर आगर जिले के कर्मचारी-अधिकारियों ने गांधी उपवन में धरना देकर उपवास रखा। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।
उपवास खोलने का कार्य जिला शाजापुर से आए संघ के साथी गोरे लाल सूर्यवंशी ने केले व जल ग्रहण करवा कर कराया। इस दौरान कर्मचारियों ने नई पेंशन नीति को कर्मचारी विरोधी बताते हुए पुरानी पेंशन बहाली को समय की मांग बताया और कहा कि इससे सेवानिवृत्ति के बाद का जीवन सुरक्षित रहेगा।
कार्यक्रम में पुरानी पेंशन बहाली संघ आगर जिले के संयोजक भारत कुमार जाटव, प्रांतीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दुर्गाशंकर शर्मा, दुर्गाशंकर जोशी, मोहन सिंह यादव, शाजापुर जिले से संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गोरे लाल सूर्यवंशी, मोहनलाल सूर्यवंशी, दशरथ मालवीय, बाबूलाल यादव, गोकुल सिंह यादव, दिनेश कलवाड़िया, देवीलाल कामरिया सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
