कानड़ में अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मनोज परमार का भव्य स्वागत !

कानड़। अखिल भारतीय  बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय आचार्य मनोज जी परमार के कानड़ नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आगर जिला अध्यक्ष प्रभुलाल मालवीय, जिला महामंत्री जगदीश जयपाल, तहसील महामंत्री महेश जी, कानड़ नगर अध्यक्ष लखन मेवाड़ा, नगर उपाध्यक्ष लखन सोलंकी (जस्साखेड़ी), पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सिद्धनाथ चौधरी, योगेश शर्मा, गोकुल चौहान, प्रकाश मालवीय, गोपाल मालवीय, दिलीप मालवीय, सुभाष मालवीय, राजेश मालवीय, निखिल मालवीय, सुभम विश्वकर्मा, राकेश सोलंकी (हामला खेड़ी) सहित कई समाजजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बजरंग दल से प्रभुलाल मालवीय, लखन गुर्जर, शंकर कुमावत, विजय राठौर, हेमराज सिंह सोलंकी भी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्पहारों से स्वागत किया और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

अंत में आभार अखिल भारतीय बलाई महासंघ टीम कानड़ द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live