गोपलपुरा बायपास हादसा : ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, गायों की सुरक्षा को लेकर आक्रोश !
सारंगपुर। रविवार सुबह गोपालपुरा बायपास पर एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन गायों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एकत्रित हो गए और आक्रोशित होकर हाईवे पर जाम लगा दिया। हादसे के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार मांग करने के बावजूद गोशाला की व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिसके कारण आवारा मवेशी सड़कों पर घूमते हैं और इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने मृत गायों को देख आक्रोश जताते हुए कहा कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होगा, ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं।
