कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 29 सितंबर को आगर मालवा दौरे पर
आगर मालवा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी 29 सितंबर (सोमवार) को आगर मालवा जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 9 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 11:30 बजे नलखेड़ा स्थित सिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर पहुंचेंगे और मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना करेंगे।
इसके बाद दोपहर 1 बजे नलखेड़ा से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 3:30 बजे इंदौर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
कांग्रेस जिला संगठन ने बताया कि पटवारी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। मां बगलामुखी मंदिर में उनके दर्शन-अर्चना के बाद स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की जाएगी।
