संघ के शताब्दी वर्ष पर आगर में भव्य पथ संचलन , घोष की ताल पर गूंजा नगर, पुष्पवर्षा से स्वागत , पंच परिवर्तन’ संग शताब्दी संकल्प का आह्वान
आगर मालवा । संघ के शताब्दी वर्ष और विजयादशमी उत्सव के पावन पर्व पर आगर जिला मुख्यालय में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन निकाला गया। संचलन की शुरुआत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर संघ कार्यालय प्रांगण से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों — छावनी नाका, झंडा चौक, सरकार वाडा और विजय स्तंभ — से होते हुए पुनः शिशु मंदिर पर आकर सम्पन्न हुआ । इससे पहले संघ कार्यालय व विद्यालय प्रांगण में बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता मालवा प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख रूपेश पाल ने संघ शताब्दी वर्ष के “पंच परिवर्तन” — कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्य — विषय पर मार्गदर्शन दिया गया , इस मौके पर मंचासिन मुख्य अतिथि मनोहर दुलगज, जिला संघ संचालक मोहन आर्य साथ मौजूद रहे
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद भगवा ध्वज आरोहण और संघ प्रार्थना का वाचन हुआ।
मुख्य वक्ताओं ने समाज के पुनर्निर्माण में परिवार, पर्यावरण और सामाजिक समरसता की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष समाज के आत्मबोध और सेवा भावना को सशक्त बनाने का संकल्प वर्ष है।

वंदे मातरम , जय श्री राम के नारे से गूंजा शहर
बौद्धिक सत्र के बाद घोष की ताल पर अनुशासित स्वयंसेवकों का पथ संचलन प्रारंभ हुआ । दंड धारण किए स्वयंसेवक गणवेश में जब नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे, तो पूरा वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा । इस बीच गिरती बारिश में भी स्वयं सेवकों के कदम ताल चलते गए , जहां पथ संचलन के दौरान नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया, वहीं व्यापारी और सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह प्रसाद और जल वितरण की व्यवस्था की।
पुलिस प्रशासन को रही मुस्तैदी
पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरा पथ संचलन शांति और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट, सीएसपी मोतीलाल कुशवाह व कोतवाली प्रभारी शशि उपाध्याय यातयात प्रभारी जगदीश यादव सहित करीब 4 दर्जन पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने पूरी यात्रा में यातयात व्यवस्था को दुरस्त रखा
