आगर-मालवा के किसानों को मिले राहत राशि — प्रभारी मंत्री नागरसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से की मांग

 

भोपाल/आगर-मालवा।
आगर-मालवा जिले में हाल ही में हुई अतिवृष्टि, पिला मोजक कीट रोग एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। जिले के प्रभारी मंत्री नागरसिंह चौहान ने इस स्थिति को गंभीर मानते हुए मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, भोपाल को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों के लिए त्वरित राहत राशि वितरण की मांग की है।

अपने पत्र में मंत्री चौहान ने उल्लेख किया है कि जिले के अधिकांश किसान सोयाबीन एवं अन्य फसलों की खेती पर निर्भर हैं, परंतु लगातार हुई अतिवृष्टि और कीट प्रकोप के कारण उनकी फसलें नष्ट हो गईं। इससे किसान परिवारों के सामने आर्थिक संकट और आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है।

मंत्री चौहान ने कहा कि,

“राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों के अनुरूप यदि आगर-मालवा जिले में भी शीघ्र राहत राशि वितरण प्रारंभ किया जाए तो किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और सरकार के प्रति उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।”

 

 

उन्होंने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश के कई जिलों में राहत राशि वितरण प्रारंभ किया जा चुका है, लेकिन आगर-मालवा जिला किसी कारणवश इस प्रक्रिया से वंचित रह गया है।

मंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि संबंधित विभागों को त्वरित सर्वेक्षण कर प्रभावित किसानों की पहचान करने तथा नियमानुसार राहत राशि वितरण के निर्देश दिए जाएँ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live