मुआवजा राशि में लापरवाही के चलते, पटवारी हर्षिता यादव निलंबित ।

आगर जिले के बड़ोद मे आगर,बड़ौद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मिलिंद ढोके ने मुआवजा व राहत राशि कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी हर्षिता यादव, हल्का नंबर 13 खजूरी बडौद, को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
जारी आदेशानुसार पटवारी यादव द्वारा कृषकों को मुआवजा राहत कार्य तत्परता नहीं किया जाकर लापरवाही की गई तथा बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित रही। पटवारी का यह कृत्य कदाचरण व स्वेच्छाचारिता की श्रेणी आने पर म.प्र. आचरण (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-02 के तहत् निलंबन की कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय बडौद रहेगा और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्तें की पात्रता होगी। पटवारी के प्रभार के प.ह.नं. 13 खजूरी बडौद का अतिरिक्त प्रभार ब्रजमोहन वर्मा को सौंपा गया है।
अनुविभागीय अधिकारी मिलिंद ढोके से मामले को लेकर बात की गई तो बताया कि मुआवजा व राहत राशि में लापरवाही व बीना पुर्व सुचना के अनुउपस्थित रहने पर कार्यवाही की गई है।

वहीं तहसीलदार भँवर सिंह चौहान ने बताया कि मुआवजा व राहत राशि मे लापरवाही को लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की गई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live