शिकायतों का समाधानकारी निराकरण करें-कलेक्टर  यादव 

आगर-मालवा –  विभागों को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय पर समाधानकारी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, यह निर्देश कलेक्टर  प्रीति यादव ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर दिये। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन, जन आंकाक्षा पोर्टल व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका बिना देरी के निराकरण करें। सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण में शिकायतकर्ता की संतुष्टी के साथ करें और पोर्टल पर गुणवत्तापूर्ण जबाव दर्ज किया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक होगी, जिन अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निराकरण में रूचि नहीं ली जाएगी और लापरवाही बरती जाएगी, उनके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। राजस्व विभाग नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन संबंधी शिकायतों का निराकरण करें।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत  नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर  आरपी वर्मा, एसडीएम मिलिन्द ढ़ोके, डिप्टी कलेक्टर प्रेमनारायण परमार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live