आगर LIVE की खबर का बड़ा असर — अब डाइट भवन से 20 मीटर दूर बनेगा प्रस्तावित बायपास

 

 

अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण, पुनरीक्षित प्रस्ताव शासन को भेजा गया

 

आगर मालवा। आगर LIVE द्वारा कल प्रकाशित “शिक्षा विभाग की बिल्डिंग के नजदीक बायपास निर्माण पर उठे सवाल” समाचार का प्रभाव अब शासन-प्रशासन के स्तर पर स्पष्ट दिखाई दिया। उज्जैन–झालावाड़ फोरलेन के आगर नगर से गुजरने वाले प्रस्तावित बायपास को अब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की बाउंड्री से 20 मीटर दूर निर्मित किए जाने का नया प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

 

कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देश पर रविवार को विभागीय अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद निर्णय लिया गया कि एनएच प्रोजेक्ट के पुनरीक्षित प्रस्ताव में डाइट भवन से पर्याप्त दूरी रखते हुए बायपास का निर्माण किया जाए, ताकि शिक्षण गतिविधियों पर कोई असर न पड़े।

 

सूत्रों के अनुसार, शासन को भेजे गए इस नवीन पुनरीक्षित प्रस्ताव की स्वीकृति शीघ्र प्राप्त होने की संभावना है। इस निर्णय के बाद शिक्षा विभाग की प्रमुख संस्था डाइट की गतिविधियां पूर्ववत बिना किसी व्यवधान के जारी रहेंगी।

 

निरीक्षण दल में तहसीलदार विजय सेनानी, पीडब्ल्यूडी एसडीओ ऋषिकेश अगरिया, एनएच कंसल्टेंट अर्जुन, और शिक्षा विभाग के इंजीनियर बी.एल. कामली सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

🟢 आगर LIVE की समय पर उठाई गई जनचिंता ने प्रशासन को संवेदनशील निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया — जनता के हित में पत्रकारिता का यह असरकारी उदाहरण है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live