मोहना में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर 14 दिसंबर को |

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय जामलिया द्वारा सेवा कार्य

आगर मालवा। शाजापुर जिले के ग्राम मोहना में आगामी 14 दिसंबर 2025, रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय जामलिया द्वारा उनके पिता स्व. रामरतन जामलिया की 13वीं पुण्यतिथि पर सामाजिक सेवा रूप में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सरस्वती शिशु मंदिर, ग्राम मोहना, तहसील बड़ोदिया, जिला शाजापुर में आयोजित होगा।

शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाएं, आयोजित शिविर में अलग अलग विधाओं में डॉ अपनी सेवा देगे जिसमें,हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ,स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ,मेडिसिन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ,फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ,होम्योपैथिक विशेषज्ञ
शिविर में आने वाले सभी मरीजों की सभी प्रकार की जांच एवं दवाइयां पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह आयोजन राम कृष्णा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, आगर मालवा द्वारा सेवा भावना से किया जा रहा है। अस्पताल आगर जिले का एकमात्र NABH सर्टिफाइड हॉस्पिटल है। जो मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं व विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराता है।

रक्तदान के लिए विशेष अपील

डॉ. संजय जामलिया ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और रक्तदान जैसे महादान में सहभागी बनने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live