आगर मालवा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के तहत विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज आयोजित किया गया। विशेष भोजन में विद्यार्थियों को खीर, पूरी, सब्जी एवं लड्डू परोसा गया।
आगर विधायक माधवसिंह ‘मधु‘ गेहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नाबाई भेरूसिंह चौहान, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव,जिला पंचायत सीईओ बी.एस.सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयत, एसडीएम मिलिंद ढोके, डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई, अर्पिता राय एवं अन्य अधिकारियों ने आगर के पालडा विद्यालय में विशेष भोज में शामिल होकर विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन गृहण किया।
जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर मध्यान्ह भोजन में विशेष भोज का आयोजन किया गया। नोडल जिला अधिकारियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने मध्यान्ह भोजन में निर्धारित मीनू के अनुसार रूची कर भोजन गृहण किया।
