कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 76 आवेदकों की सुनी समस्याएं

 

ब्यूरो दारा सिंह आर्य

आगर-मालवा, । जिले की सुसनेर तहसील के ग्राम भवानीपुरा की रीना बाई ने पति की मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्टर ने श्रम पदाधिकारी को निर्देश दिए कि वह विशेष प्रकरण मानते हुए आवेदिका रीना बाई का संबल योजना के तहत आर्थिक सहायता का आवेदन करवाकर उसे आर्थिक सहायता स्वीकृत करें।

ग्राम भैसोदा के बद्रीलाल ने भंडारा लगाने से रोकने व गाली-गलोच करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने एसडीएम सुसनेर को धारा 107, 116 के तहत संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्राम सुठेली के शिवनारायण मालवीय ने करंट लगने से भैंस की मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया, जिस पर कलेक्टर ने अधीक्षण यंत्री, एमपीईबी को पीडि़त पशुपालक को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

ग्राम चंदनगांव के पर्वत लाल ने टप्पा कानड़ के प्रकरण क्रमांक 27/2013-14 में आदेश दिनांक 30/06/2019 में फर्द एवं नामांतरण एवं बटवांरा प्रकरण की प्रतिलिपि दिलाने संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने रिकॉर्ड शाखा प्रभारी को संबंधित को तत्काल प्रतिलिपि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जनसुनवाई में आमला के सुंदरलाल मनोहर ने सड़क निर्माण पर अपील दर्ज करवाने संबंधी आवेदन अगर के आनंद सिंह ने भूखंड दिलाने, साल्याखेड़ी के मदनलाल ने साइकिल प्रदान करने, अरनिया के किशन लाल ने आर्थिक सहायता दिलाने, लक्ष्मण खेड़ी के रामचंद्र ने धोखाधड़ी से जमीन बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।

इसी तरह झिकड़िया की लीलाबाई , नरवल के रामलाल, गुराडिया के मनोहर लाल दांगी, आगर के शिवनारायण, सुईगांव की ललिता बाई, आगर के बलराम, बरखेड़ा के विक्रम सिंह, भैसोदा के समस्त कॉलोनी वासी, पाल खेड़ी की अंतर बाई, आगर की परवीन बी, ढाबला सौंधिया के उदयराम, मोड़ी की उषा पाटीदार आदि ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण हेतु निर्देशित किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live