आगर-मालवा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगर जिले में स्थित ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी गोडाउन (कलेक्ट्रेट भवन के पास) का जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना द्वारा त्रैमासिक निरीक्षण 07 सितम्बर 2026 को दोपहर 1:बजे किया जाएगा।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने इस अवसर पर जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षों से ईव्हीएम एण्ड व्हीव्हीपीएटी गोडाउन, कलेक्ट्रेट भवन के पास जिला आगर-मालवा में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
