मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन, करेंगे 254.09 करोड़ के 50 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

ब्यूरो – दारा सिंह आर्य

आगर-मालवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  रविवार को आगर-मालवा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 2:25 बजे आगर स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जिले को कुल 254.09 करोड़ रुपये लागत के 50 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इन कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा 225.95 करोड़ रुपये लागत के 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें विधानसभा क्षेत्र आगर के 139.75 करोड़ रुपये लागत के 23 कार्य तथा सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के 86.20 करोड़ रुपये लागत के 10 कार्य शामिल हैं।

इसी तरह मुख्यमंत्री 28.14 करोड़ रुपये लागत के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें आगर विधानसभा क्षेत्र के 12.41 करोड़ रुपये लागत के 11 कार्य तथा सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के 15.73 करोड़ रुपये लागत के 6 कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपेड सहित सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 4:45 बजे आगर-मालवा हेलीपेड से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live