पेंशनरों की बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी के रवैये पर जताई नाराजगी

 

लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग, शनिवार को ज्ञापन सौंपने का निर्णय

 

आगर-मालवा। सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी पेंशनर महासंघ की शनिवार को कम्पनी गार्डन में बैठक आयोजित हुई। इसमें पेंशनरों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी के रवैये को लेकर पेंशनरों ने नाराजगी जाहिर की और समस्याओं के निराकरण में हो रही देरी पर आक्रोश व्यक्त किया।

बैठक में 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ नहीं मिलने, सेवानिवृत्ति के समय पीपीओ एवं अन्य स्वत्वों का भुगतान नहीं होने, पेंशन, ग्रेच्युटी,जी आई एस, जीपीएफ, एनपीएस

तथा अवकाश नगदीकरण से जुड़े लंबित प्रकरणों पर चर्चा हुई।

महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि संबंधित विभाग को पूर्व में भी समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है,.लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी का कर्मचारियों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं साथी मिलने गए उसे दौरान भी उन्हें मिलने का समय नहीं देने के कारण सभी में नाराजगी व्यक्त है.बैठक में निर्णय लिया गया कि समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को एक बार और ज्ञापन सौंपा जाएगा।

महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो पेंशनर महासंघ द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live