सीएम राइज स्कूल का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करें – कलेक्टर वानखेडे

आगर मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर सीएम राइज स्कूल भवन निर्माण हेतु किए गए भूमिपूजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीआईयू के अधिकारी को निर्देशित किया कि सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए, निर्माण कार्य प्रारंभ करने में किसी भी तरह की ढिलाई नही बरतें। इस दौरान उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से सीएम राज्य स्कूल के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा, अपर कलेक्टर रवि कुमार सिंह पीआईयू श्री कुमरे एसडीएम राजेंद्र सिंह रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live