कलेक्टर वानखेड़े व अधिकारी – कर्मचारियों ने किया योग

 

 

आगर मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के निर्देशानुसार प्रत्येक रविवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में रविवार को कलेक्टर कैलाश वानखेड़े सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा प्रातः काल में योगाभ्यास किया गया। योगाचार्य जीवन बैरागी के मार्गदर्शन में अधिकारी कर्मचारियों द्वारा योग की सभी क्रियाएं दोहराई गई तथा योग से स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live