त्रिदेव के महत्व को समझा कर बूथ पर जिला अध्यक्ष चिंतामन राठौर ने दी जानकारी

 

 

कानड़। भारतीय जनता पार्टी ने अपना लक्ष्य हमेशा से बूथ को महत्व देकर और मजबूत कर बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव जीतने की रणनीति अपनाई हे। हम सब कार्यकर्ता एवं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर तो मंडल पदाधिकारी तक सभी बूथ पर अपने त्रिदेव कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए 14 से 24 तारीख तक बूथ पर कार्य कर रहे हैं। बूथ समिति के माध्यम से अपने बुथ को सशक्त एवं मजबूत करेंगे। और आने वाले दोनों लोकसभा और विधानसभा चुनाव बड़े अंतर से जीतेंगे। उक्त बात कार्यकर्ताओ से भारतीय जनता पार्टी के आगर जिला अध्यक्ष चिंतामन राठौर ने शुक्रवार को शक्ति केंद्र 2 के बूथ क्रमांक 272 पर कही। इस दौरान शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी एवं बूथ के कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त आयोजन वार्ड 09कि पार्षद मांगू बाई आर्य के निवास पर आयोजित किया गया। इस दौरान आगर जिला प्रभारी गोपाल आचार्य के द्वारा सभी बूथ के कार्यकर्ताओं को बूथ के महत्व पर भी प्रकाश डाला, आगर विधानसभा के विस्तारक शंभूलाल पटेल ने बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की, जिला महामंत्री एवं बूथ डाटा प्रबंधन के जिला प्रभारी ओम मालवीय ने बूथ प्रबंधन पर प्रकाश डाला। जहाँ भाजपा जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबूलाल बीजापारी, नप कि वरिष्ठ पार्षद श्रीमती मांगूबाई आर्य, जिला महामंत्री महिला मोर्चा एवं बूथ विस्तारक कविता शर्मा, मंडल महामंत्री मुकेश केलकर, भूपेंद्र सिंह दरबार, भंवर लाल मंडलावदिया, बनेसिंह चौहान, अंतर सिंह राजपूत एवं शक्ति केंद्र के संयोजक दयाराम खजुरिया, सहसंयोजक करण चंद्रवंशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंक जायसवाल, बूथ महामंत्री नरेंद्र परिहार, प्रवीण खजुरिया, श्याम तवर, अनिल गौड़ उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रोजगार दिवस के अवसर पर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई     |     खाद्य सुरक्षा विभाग ने कि कार्यवाही,होटल और दुग्ध डेरी से लिए नमूने     |     त्योहारों के चलते बड़ोद मे शांति समिति की बैठक आयोजित।     |     क्षमा देने के लिए वीर बनना पड़ता है जैन समाज ने सामुहिक क्षमापना की     |     शुभ मुहूर्त में विराजे गजानन।     |     वार्ड बॉय ने की लिपिक के साथ मारपीट , पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज     |     दिव्यांग दयाराम को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की     |     पिपलोन -तनोड़िया पुलिस ने की शांति समिति की बैठक आयोजित     |     कुंडालिया बांध को लेकर आवश्यक सुचना      |     डेंगू ने दि दस्तक      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088