मलासुर अभियान को लेकर नागरिकों को दी जानकारी

 

कानड़। नगर परिषद के द्वारा मलासुर अभियान के अंतर्गत रहवासी नागरिकों घर घर जा कर अभियान के माध्यम से जागरूक कर जानकारी दी गई। नगर परिषद और एनजीओ के द्वारा बताया की तीन वर्ष में सेप्टिक टैंक को खाली करना होता है। वही मैन्युअल स्केंवेंजिंग रोकने , असुरक्षित स्लजिंग की शिकायत और मल को खुले में डालें जाने पर शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर 14420 हेल्पलाइन नंबर या नगर पालिका नंबर पर कॉल भी किया जा सकता है।वही सेप्टिक टैंक की असुरक्षित सफाई करवाना कानूनी जुर्म है। असुरक्षित सफाई करवाने से सफाई करने वालों की जान भी जा सकती हैं। ओवरफ्लो होने से पहले लाइसेस्ड ऑपरेटर को बुला कर चेक करना होता है। साथ ही सेप्टिक टैंक मल का पुनर्चक्रण कैसे होता है यह जानकारी भी बताया गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live