सुशासन दिवस पर आयोजित आयुष मेले में 677 रोगी लाभान्वित

आगर-मालवा, 25 दिसंबर। सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के निर्देशानुसार रविवार को पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में आयुष विभाग द्वारा विशाल आयुष मेला आयोजित कर रोगियों का निशुल्क परामर्श एवं निशुल्क औषधियां वितरित की गई। आयुष मेले में। कुल 677 रोगी लाभन्वित हुए।
आयुष मेला जनप्रतिनिधि ओम मालवीय, बंटी ऊंटवाल, करण सिंह सोंती, सतीश शास्त्री, योगाचार्य हरीश श्रीवास्तव एवं मनीष सोलंकी तथा मोनिका शर्मा के आतिथ्य में आयोजित किया गया।उपस्थित अतिथियों का स्वागत डॉ. महेश कंडारिया द्वारा किया गया, स्वागत अवसर पर अतिथियों को देवारन्य योजना के तहत औषधीय पौधे भेंट किए गए।आयुष मेले में लगभग 100 औषधीय पौधे जन सामान्य को वितरित किए गए। शिविर में दिनचर्या, ऋतुचर्या की जानकारी दी गई। साथ ही योगासनों का महत्व बताते हुए महत्वपूर्ण योगासनों की जानकारों दी एवं आयुष रक्षा किट एवं त्रिकटु काढ़ा वितरण किया गया
शिविर में होम्योपैथी चिकित्सक डॉ.प्रमोद तिवारी,डॉ.पंकज राठौर, डॉ. हिना खान, डॉ.रईस मिर्जा बेग, डॉ.कृष्णा वर्मा तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राम अरोरा ने कुल 677 मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण किया एवं जाकिर मोहम्मद अंसारी, मेहरबान सिंह मालवीय, ईश्वर लाल राठौड़, श्रीमती पुष्प लता पाठ, श्रीमती सुनीता पोरवाल, श्रीमती शशि श्रीवास्तव, श्रीमती रनु बाई, श्रीमती शबरी कनेश, गोपाल शर्मा, कृष्णपाल सिंह जाला, श्री अबरार अहमद, राधेश्याम खरे, महेंद्र राठौड़, गौरव सेन ने औषधि वितरित करने में अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ.सुनील शर्मा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088