जैन समाज अपने प्रतिष्ठान बंद रख निकालेगा मौन रेली समाजजन देंगे ज्ञापन

कानड़।जैन समाज के प्रमुख तीर्थस्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाए जाने को लेकर पूरे देश भर में 21दिसंबर को भारत बंद का आव्हान कर जैन समाज द्वारा विरोध किया जा रहा है उसी कड़ी का अनुसरण करते हुए कानड़ नगर की सकल जैन समाज द्वारा बुधवार को अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे और 11 बजे एक मौन जुलूस नगर के जिला सहकारी बैंक के सामने स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर से प्रारंभ होगा जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुलिस थाना परिसर पहुंचेगा जहा एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम दिया जायेगा। वही नगर के जैन समाजजनो ने नगर के सभी व्यापारियों से सोशल मीडिया के माध्यम से 2 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का अनुरोध किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live