नवनियुक्त मध्य प्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष माधो सिंह डावर का किया स्वागत

 

कानड़। आज नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन के लिए जा रहे जोबट विधानसभा के दो बार के विधायक एवं नवनियुक्त वन विकास निगम के अध्यक्ष(कैबिनेट मंत्री )माधो सिंह डावर का स्वागत कानड़ में आर्य समाज मंदिर में किया। जहाँ उनसे पत्रकारों ने भी मुलाक़ात कि,उनके साथ अलीराजपुर भाजपा के दिग्गज नेता राकेश अग्रवाल , पिछड़ा वर्ग मोर्चा अलीराजपुर के जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल , मंडल अध्यक्ष भाभरा मनीष शुक्ला , नगर परिषद उपाध्यक्ष नारायण अरोड़ा मोजूद थे। जिनका स्वागत पूर्व नप अध्यक्ष सिद्धनाथ चौधरी, विधि प्रकोष्ठ के जिला सयोजक हरिनारायण राठौर, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सहयोजक डॉ डी एन गौड़,संतोष शर्मा,पार्षद प्रतिनिधि दारा सिंह आर्य, पार्षद प्रतिनिधि श्याम गुर्जर, भाजपा युवा नेता गोलू बैरागी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live