स्वास्थ्य अमला निःस्वार्थ भावना से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें- डॉ. गुप्ता दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

 

आगर-मालवा, 22 जून/कलेक्टर  कैलाश वानखेड़े के निर्देशनानुसार टीबी उन्मूलन पर मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर जिले के समस्त सीएचओ,एएनएम का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण में जिला क्षय अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता द्वारा टीबी उन्मूलन पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। साथ ही निर्देशित किया कि जिले के समस्त सीएचओ,एएनएम,आशा,टीम भावना से कार्य कर शासन द्वारा संचालित हितग्राही योजनाओ एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लक्ष्यपूर्ण करें। स्वास्थ्य अमला निःस्वार्थ भावना  से एक सेवक रूप में स्वास्थ सेवाएं प्रदान करे। साथ ही डॉ. गुप्ता ने निर्देश दिये कि समस्त क्षेत्रीय कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालय पर निवास कर जनता को स्वास्थ सेवाये देंवे।  कार्यशाला में उपस्थित जिले के समस्त सीएचओ, नर्सिग आफिसर, एएनएम एवं अन्य कर्मचारियो को  जिला मिडिया अधिकारी  आर.सी.ईरवार द्वारा आगर-मालवा को नशामुक्त जिला बनाने हेतु शपथ दिलवाई गई। सभी के द्वारा किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने तथा नशामुक्त जिला बनाने हेतु लोगों को धुम्रपान एवं सभी प्रकार के नशे छोड़ने हेतु प्रेरित कर छुड़वाने का शपथ ली। इस अवसर पर सहायक ग्रेड-2 मनोजशर्मा, एस.टी.एस राजेश चतुर्वेदी, एस.टी.एल.एस.रामकिशन योगी, नीता चोबे डीपीसी, मनीष व्यास डीईओ एवं जिले के समस्त सीएचओ, नर्सिग आफिसर, एएनएम,उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live