सोंधिया राजपूत समाज की अनुठी पहल ,प्रदेश की टॉप टेन मैरिट लिस्ट में आने पर स्कूटी व 51हजार से छात्रा को किया सम्मानित

 


आगर मालवा।अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज के तत्वाधान मे नीमच जिले के भादवा माताजी मे समाज की धर्मशाला मे प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रतिभा सम्मान समारोह मे प्रदेश के अलग अलग जिलों के समाज के 10 वी,12 वी की छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुई। समाज के युवा
प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि विगत बारह वर्षो से समाज के छात्रो को उच्च शिक्षा के क्षैत्र समाज का नाम रोशन करने वाले को प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया।प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज युवा संगठन के द्वारा मध्यप्रदेश के नीमच जिले के भादवा माता मंदिर धर्मशाला परिसर आयोजित किया गया।
जिसमें मध्य प्रदेश स्तर पर एमपी में टॉप 10 मेरिट लिस्ट में आने वाले समाज की छात्रा प्रतिभा पिता रणजीतसिंह बोरदिया जिला नीमच को समाज के युवाओ ने फोनपे पर 51000 ऐकत्रित कर नगद पुरुस्कार से बालिका सम्मान किया।वही सोंधिया समाज के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भेरू सिंह परिहार बापू के द्वारा टीवीएस स्कूटी गाड़ी बालिका को उनकी और से दी गई। इसी तरह योगेंद्र पिता जगदीश सिंह ब्यावरा व चंद्रप्रताप सिंह पिता मोहनसिंह कल्लूखेड़ी जिला राजगढ़ को 7 हजार से सज्जन सिंह शिवाजी को 5 हजार के नगद पुरुस्कार से सज्जन सिंह मंत्री राजगढ़ ने सम्मानित किया। वही कक्षा 12 वी मे प्रथम आये छात्र जयवर्धन सिंह पानखेड़ी को 11 हजार के नगद पुरुस्कार से सुरज प्रकाश सिंह तोमर मन्दसोर व द्वितीय स्थान पर रहे छात्र राज्यवर्धन सिंह पानखेड़ी को 7 हजार के नगद पुरुस्कार से राधेश्याम ठेकेदार ने सम्मानित किया। तीसरे स्थान पर आये छात्र ललित पिता इंदरसिंह गेहूंखेड़ी राजगढ़ को 5 हजार के नगद पुरुस्कार से भोपाल जिला टीम द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव प्रताव सिंह सिसोदिया ,प्रदेश अध्यक्ष व जनपद अध्यक्ष आलोट कालु सिंह पाटन ,राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भेरू सिंह बापु, संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण झिरी ,हरि सिंह चौहान ,जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह शिवाजी ,शम्भु सिंह चौहान पावटी ,युवा अध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान ,कमल सिंह परोलिया,विरेन्द्र सिंह तंवर ,मनोहर सिंह छायन ,कमल सिंह पटवारी आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन विनोद सिंह परिहार ने किया व आभार इंजीनियर ईश्वर चौहान ने माना

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ केंद्र परिसर मे बिल्डिंग बनने को लेकर सीएमएचओ ने लिखा पत्र कहा -बिल्डिंग बनने से ख़त्म हो जाएगी परिसर कि जगह     |     बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान     |     ग्राम जामली में राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया ।।     |     स्वच्छता के लिए श्रमदान     |     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया।     |     विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी     |     राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण     |     परिवार कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन      |     अष्टोतरी शक्रस्तव अभिषेक आयोजित     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088