सीएम दौरे से पहले कलेक्टर ने तैयारियो की समीक्षा

आगर मालवा ।  कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह ने सोमवार को जिला अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के आगर मालवा जिले में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सौंपे गये दायित्वों की समीक्षा की।
कलेक्टर  सिंह ने अधिकारियों से अब तक की तैयारियों के बारे में चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि सभी तैयारियां एक- दूसरे के समन्वय से समय रहते पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी प्रकार की कमी नहीं रखें, जो भी कार्य करें व नोडल अधिकारी के संज्ञान में जरूर लाएं। कलेक्टर ने हेलीपैड, जनदर्शन, मंचीय कार्यक्रम आदि तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी समेत जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live