टोल संचालन करने वाली महिलाओं से कलेक्टर ने संवाद किया

 

आगर-मालवा, 11 अगस्त।आगर जिले में टोल संचालन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समूह की महिलाओं से कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह ने संवाद किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर भी उपस्थित रही।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में नवाचार के तहत आगर जिले में टोल संचालन का कार्य महिला समूह को देने का निर्णय लिया गया है। नलखेड़ा मार्ग पर चाचा खेड़ी के समीप व्यावसायिक टोल का संचालन आजीविका मिशन के महिला समूह करेंगे। सड़क विकास निगम द्वारा इसके लिए कानड़ टोल प्लाजा पर प्रशिक्षण आयोजित किया है। इस टोल पर प्रतिदिन महिलाओं द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। आज कलेक्टर सिंह ने टोल पर पहुंचकर महिलाओं से संवाद किया तथा जानकारी प्राप्त की। महिलाओं ने अपने प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर समूह महिलाओं में श्रीमती साधना शर्मा,श्रीमती किरण चौहान, श्रीमती सावित्रीबाई, श्रीमती यशोधरा राजोरिया, सुश्री सुमन उपस्थित रही। अब तक की प्रगति के बारे में जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ने अधिकारियों को जानकारी प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live