संभागीय एथलेटिक्स में कानड़ के सुनील का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

 

1500 मीटर दौड़ में हासिल की सफलता

 

कानड़ ।उज्जैन में 11 सितंबर को आयोजित संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आगर मालवा जिले की टीम ने सहभागिता की। इसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कानड़ के तीन खिलाड़ियों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र सुनील सोलंकी ने 1500 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।

विद्यालय के खेल शिक्षक गोपाल वर्मा ने बताया कि सुनील सोलंकी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आगर मालवा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन छतरपुर में प्रस्तावित है। जिसके लिए सुनील आगामी दिनों में रवाना होंगे। वहीं विद्यालय के आयन शाह और राज ने भी संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहभागिता कर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

सुनील के राज्य स्तर पर चयन होने पर विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र ठाकुर, प्रशांत राठौर, जिला खेल अधिकारी कमल राठौर सहित विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि सुनील राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live