शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान। बच्चों को दिलाई गई शपथ।

 

 

 

बड़ोद। में आगर रोड स्थित शासकीय महाविद्यालय में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बच्चों को शपथ दिलाई गई। इस अभियान के अंतर्गत बच्चों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया तथा निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करें इस के लिए जागरूक किया साथ ही जिन बच्चों की उम्र 18 वर्ष हो गई हैं तथा उन्हें मतदान के लिए पंजीयन करने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर वंदना शर्मा एवं समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहें। बड़ोद से पिंटू बैरागी की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live