शिक्षक को मिला एकलव्य अवार्ड 

 

 

बड़ोद।   आगर जिले के शासकीय माध्यमिक विद्यालय बापचा के शिक्षक संस्था प्रधान कैलाश भावसार,को आगरा उत्तर प्रदेश में गोपाल किरण समाज सेवी संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य कला महोत्सव सह सेमिनार में सहभागिता की।जिसमें मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य पूर्व उप राज्यपाल एवं केबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश शासन और विशेष अतिथि महेश चंद्र , डिप्टी सेक्रेटरी, गृह मंत्रालय, भारत सरकार उपस्थितथे। सेमिनार में शिक्षा साहित्य और कला में वित्तीय साक्षरता का महत्व और महिला सशक्तिकरण विषय पर सेमिनार सह संवाद हुआ। साथ ही शिक्षकों और साहित्यकारों को एकलव्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में देश के विभिन्न प्रदेशों से शिक्षक, साहित्यकार और कलाकार सम्मिलित हुवे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live