मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

 

बड़ोद। आगर जिले के बड़ोद में आगामी 11 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा  तनोडिया पिपलोन से  होती हुई कृषि उपज मंडी प्रांगण बडौद पहुंचेगी ।जहां मुख्यमंत्री द्वारा एक जनसभा को संबोधित किया जाएगा। जिसको लेकर शनिवार को कृषि उपज मंडी में तैयारी चल रही है। जिसका आज शाम को जिला कलेक्टर द्वारा निरीक्षण कर सभा स्थल का जायजा लिया गया। भाजपा कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि बड़ोद के बाद मुख्यमंत्री सुसनेर के लिए रवाना होंगे। जानकारी भाजपा के चंद्रेश शर्मा व रखत जैन द्वारा दी गई। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरू सिंह चौहान,एस डीएम भैरवे, एसडीओपी, तहसीलदार,थाना प्रभारी, व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live