तीन दिवसीय “आजीविका उत्पाद मेला“ 15 से 17 सितम्बर खेतों की सौंधी खुशबू से महकेगी शहर की फ़िजां

 

आगर-मालवा 14 सितम्बर/ ज़िला प्रशासन अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत द्वारा तीन दिवसीय आजीविका उत्पाद मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 15 से 17 सितंबर तक मुख्य मार्ग पर स्थित सागर गार्डन में चलेगा। मेले का समय सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक रहेगा।
खेतों की उपज की खुशबू को सीधे क्रेता तक पहुँचने तीन दिवसीय आजीविका उत्पाद मेला शुरू होगा। इसके साथ ही हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री सहित अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होंगी। इस मेले का उद्देश्य आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्री का प्रदर्शन एवं विक्रय करना है।मेले में ग्रामीण अंचलों के स्वाद से भरे मसाले, अचार, दालें, आटा, चिप्स, बड़ी, पापड़, एवं अन्य खाद्य उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। महिलाओं द्वारा निर्मित साबुन, शैंपू, सर्फ, अगरबत्ती ,जैविक खाद, चूडियां, चादरें, शोपीस सहित कई चीजे आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live