आबकारी दल द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन,विक्रय एवं चौर्यनयन के विरूद्ध कार्यवाही

आगर-मालवा। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनज़र कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह यादव के मार्गदर्शन में आबकारी दल द्वारा गत दिवस जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन,विक्रय एवं चौर्यनयन के विरुद्ध  सुसनेर में कार्यवाही की गई।आबकारी दल के द्वारा ग्राम दुर्गपुरा चोकी, खंदवास, किमपुरा, बीजनगरी, मदकोटा, जयसिंहपुरा आदि स्थानो पर दबिश देकर कुल 05 प्रकरण कायम किए गए, जिनमें 30 पाव देशी मदिरा प्लेन, 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर एवं 800 किलोग्राम महुआ लहान का सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट कर 02 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। उक्त कार्यवाही मे जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य रु 86450 रुपए है।उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी श्री जितेंद्र कुमार अलावे एवं् आबकारी उप निरीक्षक सुरेश सिंह रघुवंशी, नरेंद्र सिंह डामर के द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी आरक्षक राजेश व्यास, दीनबंधु पाटीदार एवं नगर सैनिक करण सिंह, राजेश वर्मा, कमल दाँगी, रमेश राठोर का योगदान रहा। उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ केंद्र परिसर मे बिल्डिंग बनने को लेकर सीएमएचओ ने लिखा पत्र कहा -बिल्डिंग बनने से ख़त्म हो जाएगी परिसर कि जगह     |     बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान     |     ग्राम जामली में राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया ।।     |     स्वच्छता के लिए श्रमदान     |     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया।     |     विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी     |     राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण     |     परिवार कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन      |     अष्टोतरी शक्रस्तव अभिषेक आयोजित     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088