सुसनेर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले 08 उम्मीदवार

 

आगर-मालवा, 02 नवम्बर/विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु अभ्यर्थिता से नाम वापसी की अवधि आज 02 नवम्बर को पूर्ण हो चुकी है। नाम वापसी के अंतिम दिन किसी भी उम्मीदवार द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया। विधानसभा निर्वाचन हेतु विधानसभा सुसनेर में कुल 8 उम्मीदवार है। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्हों का आवंटन कर दिया गया।
रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में नवीन मिश्रा बहुजन समाज पार्टी चुनाव चिन्ह ‘हाथी‘, भैरों सिंह बापू इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव चिन्ह ‘हाथ‘, विक्रमसिंह राणा ‘गुड्डू भैय्या’ भारतीय जनता पार्टी चुनाव चिन्ह ‘कमल’, निर्दलीय उम्मीदवार जीतू पाटीदार चुनाव चिन्ह काँच का गिलास, मोहसीन भानेज चुनाव चिन्ह ‘हॉकी और बाल’, रामेश्वर मंडलोई चुनाव चिन्ह ‘ब्लैक बोर्ड‘ विक्रम सिंह(राणा) चुनाव चिन्ह ‘फूलगोभी‘ एवं संतोष जोशी चुनाव चिन्ह ‘चारपाई’ उम्मीदवार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live