बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी

 

आगर-मालवा। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक पुल्लैया को टीकाकरण कार्य में रूचि नहीं लेने तथा संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर कारण बताओ सुचना पत्र जारी किया है।
प्रभारी सीएमएचओ डॉ. गुप्ता द्वारा मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजानगरी का आकस्मिक निरिक्षण के दौरन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित टीकाकरण सत्र का आयोजन नही किया गया। जबकि जो उप स्वास्थ्य केन्द्र रिक्त उनका मोबिलिटी प्लान बनाकर टीकाकरण करवाया जाना है। इस संबंध में डॉ. पुल्लैया से दूरभाष पर चर्चा करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। साथ ही विकासखण्ड बड़ौद का टीकाकरण कवरेज माह अप्रैल से अक्टूबर 2023 तक मात्र 72 प्रतिशत है।जो कि काफी कम होना पाए जाने पर, बीएमओ द्वारा राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में रूचि नहीं लेना प्रतीत होने पर कारण सुचना पत्र जारी कर जवाब तलब किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live