लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा

राज कुमार

 

आगर मालवाएमपीईबी के लाइनमैन रामधीन अहिरवार और मीटर रीडर करण सिंह गुर्जर 5000 रु रिश्वत  लेते रंगे हाथ पकड़े  आवेदक दरबार सिंह सौंधिया पिता इंदर सिंह निवासी ग्राम बरखेड़ा बड़ौद जिला आगर ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन संभाग उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी कि मेरी कृषि भूमि पर मोटर चलाने के लिए विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने हेतु डेढ़ दो महीने पहले आवेदन दिया गया था। गुराडिया ग्रिड के लाइन मेन रामधीन अहिरवार और आउट सोर्स कंपनी के मीटर रीडर करण सिंह गुर्जर द्वारा 11000 रुपए की मांग की और कहा कि तुम्हें बिजली कनेक्शन की जरूरत नहीं है। हम लोग ही आपका क्षेत्र देखते हैं तथा आपको कोई समस्या नहीं आएगी। फिर सत्यापन के दौरान आवेदक द्वारा राशि कम करने का कहने पर 5000 रुपए मैं बात तय हुई। आज दिनांक 21 नवंबर 2023 को गुराडिया ग्रिड पर रिश्वत की राशि लाइनमैन अहिरवार की उपस्थिति में करण सिंह ने जैसे ही ग्रहण की, आस पास तैनात लोकायुक्त टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त टीम में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान,उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक सहित इसरार, संदीप,श्याम, महेंद्र और नीरज शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088