26 से 31 जनवरी तक प्रदेश के सभी जिलों मे मनाया जाएगा आर्य वीर दल का स्थापना

 

आगर मालवा। मध्यप्रदेश विदर्भ का आर्य वीर दल स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जो की 26 से 31 जनवरी तक प्रत्येक जिले में कार्यक्रम आयोजित कर महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वी जयंती को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें बड़ी संख्या में जिले गांव नगर से आर्य वीर दल के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। आर्य वीर दल के प्रांतीय संचालक भेरू सिंह आर्य ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी आर्य वीर दल और स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वी जयंती को लेकर अभी से तैयारी चालू कर दी गई है। जो जिले भर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर। मनाई जाएगी। प्रत्येक जिले में आर्य वीरो का विशाल पथ संचालन निकालने के साथ। शारीरिक बौद्धिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। वही आगामी वर्ष मे आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर क्षेत्रीय व संभाग स्तर पर आयोजित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live