मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कैंसर अस्पताल में रोगियों से भेंट की

जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल,भोपाल स्थित शयनागार पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रोगियों और उनके परिजन से भेंट की।

मुख्यमंत्री डा यादव ने आज रात्रि राजधानी में भ्रमण कर कैंसर हॉस्पिटल के विश्रामालय में विश्राम कर रहे नागरिकों से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अनेक रोगियों और उनके परिजन से भी चर्चा की। उन्होंने कैंसर के विभिन्न प्रकारों से जूझ रहे रोगियों को ढाढस भी बंधाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव आज रात्रि जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल के शयनागार पहुंचे और यहां रह रहे निर्धन वर्ग के लोगों, श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live