सामान्य, व्यय व पुलिस प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

 

 

आगर-मालवा, 28 अप्रैल/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय क्षेत्र देवास-शाजापुर के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक  केपी मोहनराज (आईएएस), पुलिस प्रेक्षक एस अय्यर कोजो (आईपीएस), व्यय प्रेक्षक बालाजी ने रविवार को आगर-मालवा जिले में पहुंचकर स्ट्रांग रूम पोलिटेक्निक कॉलेज आगर का निरीक्षण कर की गई व्यवस्था का जायजा लिया। प्रेक्षक  केपी मोहनराज (आईएएस) ने स्ट्रांग रूम में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रेक्षकों द्वारा विधानसभा सुसनेर, संसदीय क्षेत्र राजगढ़ के लिए की जा रही ईव्हीएम कमिश्निंग का भी अवलोकन किया गया ।
इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  राघवेन्द्र सिंह, एडीएम  आरपी वर्मा, एसडीएम आगर सर्वेश यादव सहित संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live