मुख्यमंत्री यादव कल आगर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा को करेंगे सम्बोधित

 

आगर मालवा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल यानि गुरुवार को सुबह 10 से 11बजे के बिच आगर में बस स्टेड पर भाजपा के शाजापुर देवास लोक सभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के पक्ष में सभा को सम्भोदित करेंगे। आपको बता दे की मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार डॉ मोहन यादव आगर जिला में आ रहे हे। यहाँ आगर जिले में दो लोक सभा लगती हे। आगर विधानसभा क्षेत्र में शाजापुर देवास और सुसनेर विधानसभा में राजगढ़ लोक सभा लगती हे। ऐसे में जो मतदाता जिले में निवास करतेहै लेकिन उन्हें अलग अलग लोक सभा क्षेत्र में वोट करना होगा। मुख्यमंत्री के आने से पहले जहाँ प्रशासन ने जानकारी जुटाई वही भाजपा के जिला अध्यक्ष, विधायक और सभी मोर्चे के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की सभा में अधिक से अधिक़ कार्यकर्ताओ को आने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live