पुनीत शुक्ला को नईदिल्ली में दी डॉक्टरेट की उपाधि

 

सुसनेर। वॉशिंगटन डिजिटल यूनिवर्सिटी द्वारा सुसनेर के डग रोड़ पर स्थित शासकीय सीएम राइज स्कूल के शिक्षक पुनीत शुक्ला को गणित में उल्लेखनीय कार्य के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया।स्थानीय इतवारीया बाजार वार्ड क्रमांक 1 में श्री गंगादास मन्दिर मार्ग निवासी लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण शुक्ला के पौत्र एवं लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला के सुपुत्र शासकीय शिक्षक एवं पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार के निज सहायक रह चुके पुनीत शुक्ला को ये उपाधि आज शनिवार 8 जून 2024 को देश की राजधानी नईदिल्ली में येलो अचीवेरस अवार्ड के संयोजन में होटल सरोवर पैलेस नई दिल्ली में रुस्तमे हिन्द दारासिंह के सुपुत्र विंदु दारासिंह के हाथों दी जावेगी। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिजनों एवं इस्टमित्रो में हर्ष व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live