माध्यमिक विद्यालय मोड़ी में मनाया गया प्रवेशोत्सव |

आगर-मालवा  | सुसनेर ब्लाक के ग्राम मोड़ी में शासन के निर्देशानुसार शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मोड़ी में स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत प्रवेश उत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वतीके चित्र पर नगर के वरिष्ठ सेवा समिति शिक्षक भेरूलाल शर्मा ने कुमकुम पुष्पमाला तिलक लगाकर पूजन किया। तत्पश्चात जन शिक्षक शिवनारायण कादरा और छबिलाल बंसिया द्वारा विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूलाल बंसिया ने अपने उद्बोधन में कहां की विद्यार्थियों को नियमित स्कूल आना चाहिए। और अपने सुविचारों द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी प्रेरणा दी। विद्यालय के शिक्षक श्याम सुंदर पाटीदार द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही मोहनलाल गहलोत एवं शिक्षिका अंजना जैन द्वारा कन्याओं को कुमकुम तिलक लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live