गाड़ियों में मोडिफाई साइलेंसर लगाकर सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियां, कार्यवाही की मांग 

 

 

कानड़ (आगर मालवा)। नगर में गाड़ियों में मोडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाले शरारती तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। खासकर युवा वर्ग द्वारा मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से साइलेंसर बदलकर पटाखों जैसी आवाज निकालना आम बात हो गई है। जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज ध्वनि से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों पर बुरा असर पड़ रहा है। कई बार अचानक होने वाली आवाज से लोग डर जाते हैं। वहीं सड़क पर चल रहे वाहन चालक भी घबरा जाते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद कुछ लोग कानून की परवाह किए बिना खुलेआम ऐसे साइलेंसर का उपयोग कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे उनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में विशेष अभियान चलाकर मोडिफाई साइलेंसर लगाने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और भारी जुर्माना लगाया जाए। पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर कार्रवाई भी की जाती है। लेकिन फिलहाल शरारती तत्व बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live