जिला स्तरीय बैंकर्स सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न |

आगर-मालवा   |  कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैंकर्स एवं सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर  सिंह द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में मार्च 24 तक जिले में बैंकिंग विकास, वार्षिक ऋण योजना के तहत प्रगति, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के तहत प्रगति की समीक्षा कर बैंकर्स एवं स्वरोजगार से जुड़े विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्व-रोजगार योजनाओ के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर बैंकर्स एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक दूसरे से समन्वय कर प्रकरण स्वीकृत करवाकर ऋण वितरण करवाएं। उन्होंने स्व-रोजगार संबंधित सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत हर सिमरनप्रीत कौर, आरबीआई भोपाल के नवीन सिंह, डीडीएम नाबार्ड एनके सोनी, एलडीएम दिलीप सिंह, प्रबंधन अजीविकास मिशन संजीव सक्सेना, उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया, प्रभारी पीओ डूडा पवन कुमार फुल फकीर सहित अन्य अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live