किसानों की समग्र से आधार ईकेवाईसी कार्य शतप्रतिशत पूर्ण करें – कलेक्टर सिंह

आगर-मालवा,07अगस्त। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा बुधवार को जनपद पंचायत सुसनेर में सुसनेर- सोयत के पटवारियों की बैठक लेकर राजस्व महा अभियान 2.0 की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए की अभियान के दौरान जिले के शत-प्रतिशत किसानों की समग्र से आधार की केवाईसी की जाए। ई केवाईसी के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें, पैक्स संस्थाएं एवं सीएससी सेंटर समन्वय कर कैंप लगाकर किसानों की ईकेवाईसी करवाए। उन्होंने पटवारी एवं सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की ईकेवाईसी के कार्य में लापरवाही नहीं बरती जाए। कलेक्टर ने राजस्व महाभियान अंतर्गत राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को दूर करने, किसानों की राजस्वसंबंधी समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश भी सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने राजस्व संबंधित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश भी बैठक में दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर आर पी वर्मा, एसडीएम मिलिंद ढोके सहित सुसनेर व सोयत क्षेत्र के सभी पटवारी एवं कोआपरेटिव सोसायटी के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट -आगर लाइव

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live