प्रभारी मंत्री  चौहान का जिले में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत् किया गया

 

आगर-मालवा, 14 अगस्त/ मध्य-प्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री तथा आगर-मालवा जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान का आज जिले में प्रथम आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत् किया गया।
इस अवसर पर विधायक  मधु गेहलोत, पूर्व विधायक गोपाल परमार, नगर पालिका अध्यक्ष  नीलेश पटेल, जनप्रतिनिधि  चिंतामण राठौर, भेरूसिंह चौहान, ओम मालवीय आदि जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक  विनोद कुमार सिंह, सीएसपी मोतीलाल कुशवाह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत् किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live