आगर  जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी – प्रभारी मंत्री श्री चौहान

 

आगर मालवा 15 अगस्त। मैं भी एक गरीब परिवार से आया हूं, इसलिए गरीब का दर्द समझता हूं, शासन के प्रतिनिधित्व के रूप में मुझे आगर मालवा जिले का प्रभार मिला है, जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, शिक्षा से लेकर हर एक क्षेत्र में जिले को बेहतर बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे, यह उद्गार अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं आगर मालवा जिला प्रभारी मंत्री  नागर सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम भ्याना के शासकीय स्कूल में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। प्रभारी मंत्री चौहान ने उपस्थित सभी नागरिकों व स्कूली बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा की अच्छी शिक्षा ग्रहण करें, अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर हासिल कर अपने माता-पिता, शिक्षक, स्कूल एवं जिले का नाम रोशन करें। कार्यक्रम को विधायक मधु गहलोत एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा भी संबोधित कर अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री चौहान एवं सभी अतिथियों द्वारा बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन ग्रहण किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नाबाई चौहान, पूर्व विधायक लालजीराम मालवीय, गोपाल परमार, जनप्रतिनिधि  चिंतामण राठौर, भेरू सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष  निलेश पटेल,  प्रेम मस्ताना,  कमल बाथम,  सुशील जैन, ओम मालवीय, गोविंद सिंह बरखेड़ी, कैलाश कुंभकार, अशोक प्रजापत, कैलाश काका, मनीष सोलंकी, बंटी ऊंटवाल, अजय जैन मारूबर्डिया अन्य जनप्रतिनिधिगण, स्कूली शिक्षक – शिक्षिका, विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live