लोधा समाज द्वारा मनायी गयी वीरांगना अवंती बाई की जन्म जयंती

 

बड़ोदा।  लोधा (लववंशी) क्षत्रिय समाज युवा संगठन द्वारा 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली व रेवांचल के मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर नगर स्थित समाज के श्री राम मंदिर में में मनाई गई।
जहां गोपाल लववंशी व हरिशंकर लववंशी द्वारा वीरांगना की जीवन परिचय व स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को बताया, कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील लववंशी ने किया व आभार युवा संगठन के जिलाध्यक्ष एवं नगर परिषद बड़ौद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी ने माना, इस अवसर पर मुकेश, प्रवीण, प्रकाश,कालूराम, चैन सिंह,कन्हैयालाल, गंगाराम, विष्णु,पप्पू कमलेश, पंकज,राजाराम, रामेश्वर,महेश लववंशी सहित सभी युवा संगठन के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live