अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा उज्जैन की बैठक संपन्न

उज्जैन। अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज महानगर उज्जैन की बैठक गीता कॉलोनी स्थित समाज की धर्मशाला में आयोजित की गई । बैठक में सर्वप्रथम नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष  प्रेमसिंह चौहान महामंत्री  शंकर सिंह चौहान का स्वागत किया गया । इस अवसर पर  प्रेमसिंह चौहान ने आगामी कार्य योजना विस्तार से बताई और निरंतर समाज हित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रति माह बैठक आयोजित की जाएगी और आगामी माह में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण एवं परिवार मिलन कार्यक्रम किया जाएगा । संचालन नगर महामंत्री  शंकरसिंह चौहान ने किया तथा आभार यशवंत सिंह परिहार ने माना ।
इस अवसर पर डॉ मनीष सौंधिया, शक्तिसिंह, मदन सिंह चौहान, सतीश बोडाना, गौतम सिंह ठाकुर, अरविंद सिंह चौहान,  राम ठाकुर, प्रधान सिंह ठाकुर उपस्थित हुए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live