पोषण माह के तहत् आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं

 

रिपोर्ट पिंटू बैरागी

बडौद।  1 से 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा। इसी श्रृंखला में विकासखंड स्तरीय पोषण माह अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजन में पोषण माह अंतर्गत प्रति सप्ताह की आयोजित की जाने वाली गतिविधि की जानकारी दी गई। साथ जनांदोलन पोर्टल पर इसके आयोजन की एंट्रीज के बारे में बताया, स्थानीय स्तर पर आयोजित खाना-पान की जानकारी मोटे अनाजों से निर्मित व्यंजन बनाने की विधि का प्रदर्शन पोषण वैल्यू बताए हुए व्यंजनों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में सेक्टर अनुसार प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग इरफान अंसारी अनीता खादल, संतोष सोनारतिया राजू चौहान नेहा गुर्जर उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live